Punjab Govt
HomeHimachalपंजाबः इस इलाके में मिली व्यक्ति की लाश, जांच में जुटी पुलिस

पंजाबः इस इलाके में मिली व्यक्ति की लाश, जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

तरनतारन: खेमकरन के नजदीक पड़ते सरहदी गांव कालिया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां ड्रेन से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंचे एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि गांव वासियों द्वारा फोन फोन पर सूचना दी गई थी कि गांव कालिया में ड्रेन में एक शव देखा गया है। इस पर तुरंत हरकत में आते हुए पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया।

एएसआई ने जांच के दौरान कहा शव पूरी तरह सड़ चुका है। एएसआई परमजीत सिंह ने कहा कि बरामद हुए शव को 72 घंटों के लिए पट्टी शवगृह में पहचान के लिए रखा जाएगा। अगर शव का कोई वारिस न मिला तो 72 घंटों बाद संस्कार कर दिया जाएगा। एएसआई ने कहा कि व्यक्ति के शव को लेकर जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -