Punjab Govt
HomePunjabLudhianaपंजाब : घर में सड़ी -गली हालत में मिला शव, मचा हड़कंप

पंजाब : घर में सड़ी -गली हालत में मिला शव, मचा हड़कंप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना : शिमलापुरी थाना इलाके में कमरे में शव मिलने से दहशत का माहौल बन गया। बरोटा रोड पर देर शाम लोगों को एक घर से बदबू आई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ देखा तो कमरे में बेड पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। मृतक की पहचान जगतार सिंह (45) के तौर पर हुई है।

शव की हालत देखने से लग रहा था कि करीब 10 दिन से कमरे में बंद पड़ा होगा। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि व्यक्ति की हार्टअटैक से मौत हुई है। मृतक जगतार सिंह के शव में कीड़े पड़े थे। उसके कमरे से पुलिस को उसका कोई पहचान पत्र या तस्वीर नहीं मिली, जिससे उसके चेहरे की पहचान हो सके।हालांकि आसपास के लोगों ने शव की पहचान जगतार सिंह के रूप में की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

थाना शिमलापुरी के जांच अधिकारी ASI गुरमीत सिंह के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि बरोटा रोड इलाके में एक घर से दुर्गंध आ रही है। जिस पर वह अपनी टीम के साथ मौके पर पुहंचे। जहां उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़ा और देखा कि बेड पर जगतार सिंह का शव सड़ी-गली हालत में पड़ा था। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा।

स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक जगतार सिंह यहां अकेला रहता था। उसके माता-पिता की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। वहीं उसकी पत्नी काफी समय से उससे अलग रहती है। जांच अधिकारी के अनुसार फिलहाल मृतक की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हुए। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -