कोटकपुराः पंजाब के बहुचर्चित बरगाड़ी बेअदबी कांड से जुड़े कोटकपूरा गोलीकांड के साथ एक और मुकदमा नंब 192 दर्ज हुआ था। उसमें भी चार्जशीट दायर करने की मांग अदालत से आरोपी गुरदीप सिंह द्वारा अदालत को आवेदन देकर की गई। मामले पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया। मामले की सुनवाई के लिए 25 अगस्त की तारीख तय की गई है।
आवेदनकर्ता ने अदालत को बताया है कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा दोनों मामले की जांच करने के आदेश SIT को दिए थे, परंतु एक ही मामले कोटकपूरा गोलीकांड की जांच पूरी करके चालान, सप्लीमेंट्री चालान अदालत में पेश कर दिया गया, मुकदमा नंबर 192 में कोई कार्रवाई नहीं हुई, जबकि प्रदर्शनकारियों के हमले में कई पुलिस अधिकारी कर्मी घायल हुए थे। कोटकपूरा गोलीकांड की चार्जशीट में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. प्रकाश सिंह बादल व शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल समेत 6 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है। इन पुलिस अधिकारियों में से ही एक आवेदनकर्ता गुरदीप सिंह है, जो घटना वाले दिन कोटकपूरा पुलिस थाने के प्रभारी थे।