Punjab Govt
HomeMohaliपंजाब : डाक्टर की आत्महत्या के मामले में दंपति गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाब : डाक्टर की आत्महत्या के मामले में दंपति गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अबोहर : नई आबादी गली नंबर 13 निवासी एक फिजियोथैरेपी डाक्टर ने एक दंपति से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिस पर उक्त दंपित का नाम लिखा था। इस मामले में आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले दंपति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि मृ़तक दिनेश कुमार के भाई मुकेश ने बताया था कि वह जब सुबह उठे तो देखा उसके भाई का शव घर में ही बनी क्लीनिक में लटक रहा था जिसके बाद उसने इस बाबत नर सेवा समिति के प्रधान को सूचना दी जो मौके पर पहुंचे व सिटी नंबर 2 की पुलिस को सूचना दी।

जिस पर एएसआई भूपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे व लटक रहे शव को नीचे उतार कर सरकारी अस्प्ताल पहुंचाया। सुसाइड नोट में दिनेश कुमार ने लिखा है उसने नई आबादी निवासी एक दंपति ने किसी कंपनी में 25 लाख रुपये इनवेसट करवाए थे जिसके बाद कंपनी भाग गई। इस 25 लाख में कुछ पैसे उसके थे जब कुछ पैसे उसने अन्य लोगों के इनवेस्ट करवाए थे। उसने सुसाइड नोट में अपनी जीवन लीला समाप्त करने का जिम्मेवारी उक्त दंपति को ठहराया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -