रुपनगरः पंजाब रोडवेज और पनबस कर्मचारियों के साथ महिलाओं के साथ विवाद होने के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। आए दिन सरकारी बसों में महिलाओं के साथ विवाद की वीडियो सामने आ रही है। वहीं अब रुपनगर से एक और विवाद होने का वीडियो सामने आया है। जहां एक बुजुर्ग महिला ने पैसे देकर पहले टिकट बनवा ली, फिर आधार कार्ड देकर बोली इस पर क्यों नहीं बनाई। महिला बस में कंडक्टर को भला-बुरा कह रही है। इस सारे घटनाक्रम को बस में सवार यात्रियों ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया।
कंडक्टर महिला को बस में कह भी रहा है कि माता आपने ही पहले 20 रुपए देकर टिकट बनवा ली। अब आधार कार्ड देकर बोल रही हो कि जब आधार कार्ड मेरे पास था तो पैसे लेकर टिकट कैसे बनाई। बुजुर्ग महिला के बहस करने पर रोडवेज का कंडक्टर सवारियों को भी गवाह बनाता हुआ नजर आ रहा है। वह बस में सवार अन्य यात्रियों से पूछ रहा है कि पहले 20 रुपए टिकट बनाने के लिए किसने दिए थे? इस पर यात्री बोल रहे हैं कि महिला ने खुद ही टिकट के लिए पैसे दिए थे कंडक्टर ने नहीं मांगे थे। लेकिन महिला मान नहीं रही और लगातार बोलती रहती है। बता दें कि हर रोज पंजाब भर में कहीं न कहीं से रोडवेज के ड्राइवर-कंडक्टरों की मुफ्त की सवारी के साथ बहसबाजी देखने को मिल रही है।
