Punjab Govt AD
HomePunjabSangrurपंजाब: कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, नवजोत सिंह सिद्धू नहीं लड़ेंगे लोक सभा...

पंजाब: कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, नवजोत सिंह सिद्धू नहीं लड़ेंगे लोक सभा चुनाव !

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार सिद्धू ने लोक सभा चुनाव ना लड़ने का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि सिद्धू का कहना है, ‘अगर मुझे लोक सभा में जाना होता तो मैं कुरुक्षेत्र से चुनाव लड़ लिया होता।’ सिद्धू की इस घोषणा से कांग्रेस की चिंताएं बढ़ने वाली हैं क्योंकि कांग्रेस सिद्धू को पटियाला लोक सभा सीट से चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर रही थी।

सिद्धू के प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ संबंध अच्छे नहीं हैं इसलिए प्रदेश कांग्रेस यह चाह रही थी कि अगर सिद्धू पटियाला से चुनाव लड़ेंगे तो अपनी सीट पर ही फोकस करेंगे। बता देंकि सिद्धू के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा के साथ बनती नहीं है। यही कारण है कि 11 फरवरी को पंजाब कांग्रेस के कार्यकारिणी की बैठक जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी आए थे लेकिन सिद्धू को नहीं बुलाया गया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -