Punjab Govt
HomePunjabFazilkaपंजाबः बजट से पहले कांग्रेस का प्रदर्शन, काला चोला पाकर पहुंचे विधायक...

पंजाबः बजट से पहले कांग्रेस का प्रदर्शन, काला चोला पाकर पहुंचे विधायक सुखविंदर कोटली , देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः बजट सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस के प्रदर्शन में विधायक सुखविंदर सिंह कोटली काला चोला पहनकर पहुंचे। इस मौके पर सुखविंदर सिंह कोटली ने कहा कि कल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा में मेरा अपमान किया था। इस मामले को लेकर आज कांग्रेस द्वारा विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान कोटली ने हाथ में तख्ती पकड़ी हुई है। जिस पर सीएम मुर्दाबाद लिखा हुआ है।

बता दें कि बीते दिन कोटली ने आरोप लगाए थे कि उसे आप सरकार द्वारा दलित डिप्टी सीएम के बारे में पूछा गया था कि आप सरकार ने वादा किया था और सरकार को सत्ता में आए 2 साल हो गए है। ऐसे में आप सरकार कब दलित भाईचारे का डिप्टी सीएम बनाएंगी। ऐसे में कोटली का आरोप है कि उन्होंने विधायक सुखविंदर कोटली को कहा कि इनका दिमाग खराब हो गया है, इसे जुत्ती सुंघाओ। इस पर विपक्षी विधायकों ने आंखें तरेरी और वे मुख्यमंत्री के खिलाफ मर्यादा हनन का प्रस्ताव लाने के लिए डिप्टी स्पीकर जय किशन रोड़ी से समय मांगने लगे लेकिन उन्होंने नहीं दिया। इस पर सभी विधायक सदन का बहिष्कार करके बाहर चले गए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -