जालंधर, ENS : आदमपुर से कांग्रेस के विधायक सुखविंदर कोटली ने Vipan Mishra AICC Media Co-ordinator के साथ प्रेस वार्ता की। उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों के साथ झूठे वादे किये है। उन्होंने कहां था दलित डिप्टी cm लगाने की बात कही थी लेकिन नहीं लगाया। राज्य सभा में जो मेंबर भेजे उन में इस एक भी दलित चेहरा नहीं है। आगे उन्होंने कहां की SC कमिशन तोड़ दिया गया है।
31 हज़ार रूपये शगुन स्कीम कांग्रेस दे रही थी। लेकिन आप सरकार ने 51 हज़ार का वादा किया था पूरा नहीं किया। आप ने 2500 पेंशन का वादा किया था, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ। 1000 रूपये महिलाओ को देने का वादा किया था, लेकिन अभी तक पूरा हुआ है। गरीबो को पांच पांच मरले के घर बनाने की बात कही थी, लेकिन पुरे नहीं हुई।
Sc स्कालरशिप के लिए जब बच्चों ने धरना प्रदर्शन किया था, तब उन पर लाठी चली थी।धरना मुक्त पंजाब की बात कही थी, लेकिन लोग धरने लगाने को मजबूर है। नशा मुक्त पंजाब कही थी, लेकिन घर-घर नशा बिक रहा है। सरकार से कंट्रोल नहीं हो पा रहा है। केंद्र सरकार ने भी बहुत सारे वादे किये थे। 15 -15 लाख कहां था खाते में आएंगे, लेकिन हमारे खाते में नहीं आये।