चंडीगढ़ः पंजाब सरकार की आज कैबिनेट बैठक में सीएम भगवंत मान ने पुलिस और पटवारी की भर्ती को लेकर बड़ा किया है। उन्होंने कहा हर साल पुलिस की भर्ती की जाएगी। जिसमें सिपाही की 1800 पोस्ट हर साल आएगी। वहीं सब इंस्पेक्टर की 300 पोस्ट की भर्ती होगी। पंजाब पुलिस की भर्ती दौरान इश्तिहार भी जारी किया जाएगा। सितंबर के महीने 15 से 30 तक शरीर का टैस्ट होगा। इसके अलावा 710 पोस्ट पर पटवारी भर्ती किए जाएंगे।
कैबिनेट ने राज्य के अंदर एनसीसी की 203 पोस्टें भरने का फैसला लिया है। सरकार ने एनसीसी की जो सीटें खाली पड़ी थी उन्हें भरने की मंजूरी दी है। इसके अलावा मान सरकार ने गैर सिंचाई नहर एक्ट 1878 में शोध किया है। क्रेशर नीति के अंतर्गत सरकार ने 6 महीने की राहत दी है।
