Loading...
Punjab Govt
HomeHimachalपंजाबः सीएम मान ने पूर्व सीएम को दी चेतावनी, दिया इस दिन...

पंजाबः सीएम मान ने पूर्व सीएम को दी चेतावनी, दिया इस दिन तक का अल्टीमेटम, जानें मामला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को चेतावनी दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है- माननीय चरणजीत सिहं चन्नी जी मैं आपको सम्मानपूर्वक मौका देता हूं कि 31 मई को दोपहर 2 बजे तक भतीजे-भांजे द्वारा खिलाड़ी से नौकरी के बदले रिश्वत मांगने की सारी जानकारी सार्वजनिक कर दें. ..नहीं तो फिर 31 मई दोपहर 2 बजे मैं फोटो…नाम और मिलने वाली जगह सहि सबकुछ पंजाबियों के सामने रख दूंगा। बता दें कि पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बीते दिन सीएम मान ने चन्नी के भांजे जरिये पूर्व सीएम पर निशाना साधा था। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिमाचल के धर्मशाला स्टेडियम में IPL का मैच देखने के दौरान एक खिलाड़ी ने उन्हें चन्नी के भांजे द्वारा नौकरी के बदले पैसे मांगने के बारे में बताया था। सीएम मान ने कहा कि चन्नी के भांजे ने उसे नौकरी के लिए 2 करोड़ रुपए मांगे थे।

हालांकि इस मामले को लेकर चरणजीत चन्नी चमकौर साहिब गुरुद्वारे पहुंचे थे। चन्नी ने जहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने अरदास कर अपनी सफाई दी थी। चन्नी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने खड़े होकर कहा था कि उन्होंने न तो कभी किसी से किसी काम के लिए पैसा लिया और न ही अपने रिश्तेदारों को तबादलों या नौकरियों के नाम पर पैसे लेने के लिए कहा। इस दौरान पूर्व सीएम ने कहा था कि वह जब भी कुछ करते हैं, तो उनकी फोटो आ जाती है और मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके पीछे पड़ जाते हैं। हाल ही में उन्हें चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) से डॉक्टरेट की डिग्री मिली तो भगवंत मान पीछे पड़ गए। भगवंत मान की सारी बातें झूठ की बुनियाद पर टिकी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मान ने मुझ पर संगीत आरोप लगाए इसलिए मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं कहां जाकर अपने मन की बात कहूं। इसलिए मैं शहीदों की धरती, चमकौर साहिब के गुरुद्वारा कत्लगढ़ साहिब आकर अरदास कर रहा हूं। चन्नी ने गुरु साहिब के आगे अरदास करने के बाद कहा कि यदि मैंने किसी से भी एक पैसा लिया हो तो मेरा कुछ न रहा। सूबे के मुख्यमंत्री ने मेरे पीछे विजिलेंस लगा रखी है। वह मुझे किसी भी तरीके से जेल में बंद करना चाहता है।

हालांकि पूर्व सीएम चन्नी के इस बयान के बाद दोबारा सीएम भगवंत मान ने पलटवार किया था। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि चन्नी साहिब एक बार अपने  भांजे और भतीजे से इस मामले को लेकर बातचीत कर लें। इस मामले में वह दो-चार दिन और लगा लें। नहीं तो मैं उक्त खिलाड़ी को सामने लेकर आ जाऊंगा। फिर आपकी कुछ नहीं रहेगी। इस मामले की जांच जरूर होगी और पूछा जाएगा कि हाथ से 2 का ईशारे करने का क्या मतलब है। सीएम मान ने पलटवार करते हुए कहा कि चन्नी का अपने भांजे और भतीजो पर कंट्रोल नहीं है। इसलिए घर से 8-8 करोड़ रुपए मिलते थे। इसके बाद आज सीएम मान ने ट्वीट के जरिए पूर्व सीएम को 31 मई दोपहर 2 बजे तक सारी जानकारी सार्वजनिक कर देने की चेतावनी दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page