HomeHimachalपंजाबः सीएम मान ने SGPC के अध्यक्ष पर साधा निशाना, कहा- कबूतर...

पंजाबः सीएम मान ने SGPC के अध्यक्ष पर साधा निशाना, कहा- कबूतर के आंख बंद करने से बिल्ली भागती नहीं

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः सीएम मान ने ट्वीट कर एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी पर निशाना साधाते हुए कहा कि शिरोमणि अकाली दल बादल के “मुख्य प्रवक्ता” श्री हरजिंदर सिंह धामी जी, क्या आज की बैठक में सभी के लिए पवित्र गुरबाणी के मुफ्त प्रसारण के बारे में कोई चर्चा हुई या फिर मुझे गालियां निकाल कर प्रस्ताव पारित करके बैठक समाप्त कर दी गई? कबूतर की आँख बंद कर लेने से बिल्ली भागती नहीं हैं। बता दें कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने एक सर्वसम्मत प्रस्ताव में मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा 20 जून को विधानसभा में पारित सिख गुरुद्वारा संशोधन विधेयक को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। एसजीपीसी के जनरल हाउस की सोमवार को तेजा सिंह समुंद्री हॉल में हुई एक विशेष बैठक में यह फैसला लिया गया। 

वहीं विधानसभा में पास किए गुरुद्वारा एक्ट संशोधन बिल के खिलाफ एसजीपीसी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी के बयान के बाद ‘आप’ ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रैंस की है। इस दौरान एसजीपीसी के प्रधान पर तीखा हमला करते हुए ‘आप’ के मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि पंजाब सरकार चाहती है कि गुरबाणी हर घर पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी प्रधान एक परिवार की गुलामी छोड़ दें और एक परिवार के लिए पंथ को दाव पर न लगाए। एसजीपीसी एक परिवार की कठपुतली की तरह  काम कर रही हैं। इस दौरान ‘आप’ ने यह भी कहा कि एक परिवार के चैनल से गुरबाणी हटाना पंथ के लिए कैसा खतरा है? इस दौरान ‘आप’ ने कहा कि जब पंजाब सरकार को चुना गया था तो क्या इस दौरान सिखों ने वोटिंग नहीं की थी, फिर सिखों पर हमला कैसे कर सकते हैं। धामी के एसजीसीपी को हथियाने के बयान पर मलविंदर कंग ने कहा कि पंजाब सरकार किसी पर कोई कब्जा नहीं कर रही है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -