लुधियानाः पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (PAU) में आज शहीद करतार सिंह सराभा के बलिदान दिवस पर साइकिल रैली निकाली जा रही है। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने हरी झंडी दिखाने के बाद खुद भी साइकिल चलाई। इस पहले सीएम ने कहा कि यह कोई राजनीतिक रैली नहीं है। यह रैली किसी तरह का शक्ति प्रदर्शन नहीं है। इस रैली का मकसद यह है कि जो युवा नशे के दलदल में फंस गए हैं उन्हें बाहर निकाला जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब में सबसे ज्यादा शहीद हैं और आज शहीदों की धरती से नशा खत्म करना है। पंजाब की धरती में तलवारों-तीरों के हमले सहन किए हैं। अब नशे का हमला भी पंजाब की धरती से रही है। पंजाब ने हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया है। अब नशे को भी खत्म करके हराया जाएगा।
भगवान सिंह ने कहा कि आज पंजाब में नशे को खत्म करने की एक लहर चल पड़ी है। जो पंजाब किसी समय बुरी तरह से नशे के दलदल में फंसा हुआ था, आज वही पंजाब दोबारा से गिद्दा और भांगड़े का रंगला पंजाब बनना शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि हर साल 2200 पुलिस कर्मचारी भर्ती किए जाएंगे। सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि आज शहीद करतार सिंह सराभा के गांव जाएंगे। आज छुट्टी इसलिए की गई है कि ताकि बच्चे अपने परिजनों से शहीद करतार सिंह सराभा के बारे में पूछ सकें।