गोल्ड जीतने पर एयरपोर्ट पर खुद रिसीव करने जाएंगे सीएम मान
जालंधर, ENS: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हॉकी कप्तान हरमनप्रीत से फोन पर बात की। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 साल बाद जीत दर्ज करने की कप्तान को सीएम मान ने बधाई दी। इसकी वीडियो भी सामने आई है। जिसमें सीएम मान फोन पर कप्तान को बधाई देते हुए कह रहे हैकि आज रात की फ्लाइट में उन्होंने पेरिस में खेले जा रहे ओलंपिक में हॉकी का मैच देखने के लिए आना था। लेकिन केंद्र द्वारा उन्हें आने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कह रही है कि वह पेरिस नहीं जा सकते।
सीएम मान ने कहा कि वह सारे मैच लाइव देख रहे है। सीएम मान आगामी मैच के लिए कप्तान को शुभकामनाएं दी। वहीं उन्होंने कप्तान को मैच के कुछ टिप्स दिए। सीएम मान ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बीते दिन खेले जा रहे मैचे में सेंटर के काफी गेप देखने को मिल रहा था। सीएम मान ने कहा कि कोच भी आपको इसी के बारे में बता रहे थे। सीएम मान ने कप्तान से कहा कि हमें टीम से काफी उम्मीदें है। ऐसे में इस बार ओलंपिक में हॉकी टीम गोल्ड लेकर आएंगी और वह खुद उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव करने के लिए पहुंचेगे। सीएम मान ने कहा कि भले ही केंद्र ने उन्हें पेरिस जाने की परमिशन नहीं दी, लेकिन उनकी शुभकामनाएं टीम के साथ है।