Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsपंजाब : खटकड़कलां पहुंचे CM मान, भूख हड़ताल पर बैठी आप पार्टी,...

पंजाब : खटकड़कलां पहुंचे CM मान, भूख हड़ताल पर बैठी आप पार्टी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रोपड़ : पंजाब के खटकड़ कलां में आज सीएम भगवंत मान व पार्टी के कई बड़े नेता सामूहिक उपवास के लिए पहुंचे हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आज 7 अप्रैल को AAP नेता व कार्यकर्ता पूरे देश में भूख हड़ताल पर रहेंगे। जिला मुख्यालयों में उपवास शुरुआत हो गई है। पंजाब के जिलों में बने मुख्यालयों में वॉलंटियर्स पहुंचना शुरू हो गए हैं। जहां उन्होंने सामूहिक उपवास की शुरुआत कर दी है। पंजाब के सीएम व विधायक खटकड़ कलां पहुंच कर शहीदों को नमन करने के बाद सामूहिक उपवास शुरू चुके हैं।

सीएम मान ने दल बदलुओं पर तंज कसते हुए कहा कि हमें देश व पंजाब से प्यार करने वाले चाहिए। जिसने कल जाना था आज जाए। उन्होंने शेयर पढ़ते हुए कहा कि भला होया लड़ नेड़ियों छुट्टिया, उम्र ना बीती सारी, लगदी नालों टुटदी चंगी, बेकदरां नाल यारी। (अच्छा हुआ साथ छूट गया, अभी सारी उम्र नहीं बीती है। अच्छा हुआ बेकदरों से दोस्ती अभी छूट गई)। सीएम भगवंत मान ने शहीदों को नमन करने के बाद संबोधन शुरू किया और केंद्र की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर वार किया। मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल इंसान नहीं, एक सोच है। 

वहीं, भाजपा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा भष्ट्राचारियों को पार्टी जॉइन करवाने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां भी कहते हैं, भ्रष्टाचारियों को रहने नहीं दूंगा। उनका मतलब होता है, उन्हें पार्टी जॉइन करवा दूंगा। वहीं, उन्होंने प्रदेश के युवाओं को शहीद भगत सिंह की सोच अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -