चंडीगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में 27 अप्रैल वीरवार को दोपहर एक बजे किया जाएगा। वहीं सीएम भगवंत मान कल उनके अतिंम संस्कार के पैतृक गांव में पहुंचेंगे। इससे पहले 26 अप्रैल को उनके पार्थिव शरीर को आम लोगों के दर्शन के लिए सुबह 10 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 28 स्थित शिरोमणि अकाली दल के कार्यालय में रखा गया था। लेकिन अब उनकी पार्थिव देह चंडीगढ़ से बादल गांव ले जाई जा रही है। गांव के श्मशान घाट में जगह कम होने के कारण उनका अंतिम संस्कार खेत में किया जाएगा। बता दें कि लंबे समय से बीमार चल रहे प्रकाश सिंह बादल का 95 साल की उम्र में मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। आज उनके पार्थिव शरीर को पार्टी दफ्तर लाया गया। जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, ओम प्रकाश चौटाला, राजिंदर कौर भट्ठल सहित कई दिग्गज नेता पहुंचे।
पंजाबः प्रकाश सिंह बादल के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -