Punjab Govt AD
HomePunjabLudhianaपंजाबः अस्पताल में ASI-वकील में हुई झड़प, चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

पंजाबः अस्पताल में ASI-वकील में हुई झड़प, चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में देर रात हंगामा होने का मामला सामने आया है। जहां वकील और पुलिस कर्मचारी में झड़प हो गई। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। इस झगड़े में एक-दूसरे की पगड़ियां तक उछली। यहीं नहीं पुलिस कर्मी ने वकील की पगड़ी उतार कर उसे बालों से पकड़ इमरजेंसी में घसीटा। इससे अस्पताल में दहशत का माहौल बन गया। इमरजेंसी में दाखिल मरीज इधर-उधर भागने लगे। मामला बढ़ता देख इमरजेंसी के गार्ड ने तुरंत मुख्य गेट बंद कर दिया। इस हंगामे के कारण डॉक्टर तक डर गए। करीब आधा घंटे से अधिक समय तक इमरजेंसी बाधित रही। पुलिसकर्मी और वकील की झड़प की लोगों ने वीडियो भी बनाई।

इसकी सूचना मिलने पर घटनास्थल पर तुरंत चौकी सिविल अस्पताल की पुलिस और थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने स्थिति को संभाला। मौके पर ACP सुखनाज सिंह भी पहुंचे। इसके बाद वकील सुखविंदर को चौकी सिविल अस्पताल की पुलिस गाड़ी में बैठा थाना डिवीजन नंबर 2 में ले गई। इस दौरान थाना में काफी वकील इकट्‌ठे हो गए। SHO अमृतपाल शर्मा के साथ वकीलों ने काफी देर तक बातचीत की। पुलिस ने सुखविंदर सिंह का सिविल अस्पताल में देर रात 12 बजे मेडिकल करवाया।

वकील सुखविंदर सिंह भाटिया ने कहा कि वह अपने मुंशी प्रेम सिंह के साथ सिविल अस्पताल आए थे। प्रेम सिंह का उसके परिवार से कोई पारिवारिक विवाद है। उसके साथ मारपीट हुई थी। उसी का मेडिकल डॉक्टर कर रहे थे। तभी एक एएसआई किसी अपराधी को लेकर डॉक्टर के कमरे में दाखिल होने लगा। उस एएसआई ने रौब दिखा उनसे कहा कि उसे पहले अपराधी का मेडिकल करवाने दें। इस बात पर पुलिस कर्मी अड़ गया। भाटिया ने कहा कि उन्होंने एएसआई से सिर्फ इतना ही कहा था कि उन्हें कोई ऐतराज नहीं हैं वह मेडिकल करवा ले, लेकिन इस बात पर एएसआई गुस्से में आया और उन्हें गालियां देकर बहसबाजी करने लगा। इस बीच एएसआई ने उस पर हाथ उठा दिया।

भाटिया ने कहा कि उसके साथ एएसआई ने गलत व्यवहार करते हुए मारपीट की। वह इस मामले को लेकर वकील भाईचारे के बीच जाएंगे। बार काउंसिल में इस मुद्दे को उठाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल मारपीट करने वाले पुलिस कर्मचारी पर एक्शन लें। एएसआई थाना हैबोवाल में तैनात है। वह अपराधी को मेडिकल करवाने लाया था। झड़प की सूचना पर थाना हैबोवाल के एसएचओ बिट्‌टन भी मौके पर पहुंचे। देर रात तक एएसआई से भी सीनियर अधिकारी पूछताछ करते रहे। एएसआई ने भी वकील पर मारपीट के आरोप लगाए। उसने पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी है कि वकील ने मारपीट करके उसकी वर्दी फाड़ी है।

रात 1 बजे तक सिविल अस्पताल पुलिस छावनी में तबदील रहा। एसीपी सुखनाज सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों की बात सुनी जा रही है। वीडियो और अन्य सीसीटीवी के आधार पर जिसकी भी गलती होगी उसे कानून मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की अभी जांच जारी है। वहीं पुलिसकर्मी और वकील की झड़प का मेडिकल करवाने आए अपराधी ने पूरा फायदा उठाया। वह झड़प के दौरान वकील की जेब में हाथ डालता दिखा। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -