Punjab Govt AD
HomePunjabFazilkaपंजाबः किसान प्रीतपाल को लेकर मुख्य सचिव ने हरियाणा सरकार को लिखा...

पंजाबः किसान प्रीतपाल को लेकर मुख्य सचिव ने हरियाणा सरकार को लिखा पत्र

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः किसानों द्वारा बीते दिन प्रेस वार्ता के दौरान कहा गया था कि हरियाणा पुलिस उनके कुछ किसानों को ले गई है। वहीं उन्होंने प्रीतपाल सिंह को लेकर मुद्दा उठाया था कि वह रोहतक के अस्तपाल में भर्ती है और उसकी हालत काफी गंभीर है। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाए थे कि वहां पर उसका सही तरीके से ईलाज नहीं हो रहा है। इस मामले को लेकर पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने हरियाणा के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने मांग की है कि किसान प्रीतपाल सिंह का ईलाज रोहतक के पीजीआई में चल रहा है। उक्त प्रीतपाल सिंह को पंजाब दो दे दिया जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार उसका पंजाब में मुफ्त ईलाज करवाएगी।

बता दें कि बीते दिन कांग्रेस नेता सुखपाल खेहरा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए हरियाणा पुलिस पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि मिली जानकारी के मुताबिक नवांगांव (लेहरा) का रहने वाला युवक प्रितपाल सिंह पंजाब क्षेत्र में खनौरी सीमा के पास लंगर परोस रहा था। गोलीबारी के बाद उसे हरियाणा पुलिस ने उठा लिया और बेरहमी से उसकी पीटाई की गई। उन्होंने बताया कि उसके पैर कई जगहों से टूटे हुए हैं। इतना ही नहीं उसका जबड़ा भी टूट गया है, उसके सिर और शरीर पर कई चोटें आई हैं। 

खेहरा ने आगे बताया कि फिलहाल प्रितपाल सिंह को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। उसके परिवार ने कहा है कि उसे अभी भी सही तरीके से इलाज नहीं मिल पाया है। अभी तक कोई ऑपरेशन नहीं किया गया है। पुलिस का दावा है कि उसके खिलाफ धारा 307 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है, लेकिन वे एफआईआर की कॉपी नहीं दे रहे हैं और न ही परिवार को उचित इलाज के लिए उसे दूसरे अस्पताल में ले जाने की इजाजत दे रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -