चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की सुरक्षा बढ़ा दी है। यह फैसला केंद्रीय खुफिया एजेंसी रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है। बताया जा रहा है कि सीए मान को ‘Z+’ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। इस दौरान अब सीएम मान की सुरक्षा में सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती होगी। बताया जा रहा है कि सीएम मान की जान को खतरा है। अमृतपाल सिंह मामले को बाद से खालिस्तानियों के टारगेट पर सीएम मान है।
इसके तहत उन्हें जेड प्लस सिक्योरिटी दी गई है। सीआरपीएफ जल्द ही यह काम संभालेगी और इसके लिए 55 सशस्त्र जवानों की एक टीम लगाई गई है। पंजाब पुलिस सुरक्षा के अलावा नवीनतम सुरक्षा कवर मुख्यमंत्री के घर और परिवार के करीबी सदस्यों को भी सुरक्षित रखेगा।दूसरी ओर जानकारी यह भी मिली है जिसमें सरकार की तरफ से कहा गया है कि उन्हें इसकी कोई जानकरी नहीं है।