ऊना/सुशील पंडित: भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा विश्व कप जीतने की खुशी में ऊना के गांव पंजावर में खूब जश्न मनाया गया । पंजावर चौंक पर स्कूली स्टूडेंट्स सहित गांववासियों ने पटाखे चलाकर खुशी का इजहार किया। ओर लड्डू बांटकर बधाई दी गई ।
इस मौके पर समाजसेवी एवं कांग्रेसी नेता राणा रणजीत सिंह ने विश्व कप जीतकर इतिहास रचने वाली महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । उन्होंने कहा कि वर्षों बाद महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीत कर देश का नाम रोशन किया है । हिमाचल की बेटी रेणुका सिंह ठाकुर ने भी भारतीय टीम की जीत पक्की करने में बेहतरीन रोल अदा किया है ।
उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा रेणुका सिंह को एक करोड़ का इनाम देने की घोषणा करने पर सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का खिलाड़ी हित में सराहनीय निर्णय करार दिया है । बता दें कि भारतीय टीम द्वारा महिला क्रिकेट विश्व कप जीतने पर हर ओर खुशी का माहौल है ।