पठानकोटः विधानसभा हल्का भोआ के गांव गोल की 92 एकड़ जमीन के मामले में विजिलेंस ने की बड़ी कारबाई की है। विजिलेंस ने 8 लोगों पर मामला दर्ज किया है। मामले में 7 महिलाएं और 8 वां पूर्व एडीसी कुलदीप सिंह शामिल है जो इस पूरे मामले में संलिप्त बताया जा रहा है। मामला 92 (734 कनाल जमीन) एकड़ जमीन लोगो के नाम करने का है।
इस मामले में कैबिनेट मंत्री का भी नाम विरोधी पार्टियों की ओर से भी लिया जा रहा है। इस मामले में विजिलेंस विवाग की ओर से 2 आरोपी महिलाओं को काबू किया गया है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश विजिलेंस विवाग की ओर से की जा रही है। विजिलेंस विभाग लगातार इस मामले में जांच कर रही है।
