Punjab Govt AD
HomePunjabRaikotपंजाब : बेअदबी का मामला आया सामने, नशे में धुत युवक घुसा...

पंजाब : बेअदबी का मामला आया सामने, नशे में धुत युवक घुसा गुरुद्वारा साहिब में

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

 बठिंडा : बुधवार शाम 5:30 बजे प्रीतनगर स्थित एक गुरुद्वारा साहिब में व्यक्ति शराब पीकर घुस आया। ग्रंथी और संगत ने युवक को दबोच लिया और पिटाई करने के बाद बाहर निकालकर पुलिस को बुलाया। लोगों ने आरोप लगाया कि युवक ने शराब पी थी और बेअदबी करने की मंशा से गुरुद्वारे में दाखिल हुआ था। संगत ने त्रिपड़ी मेन चौक पर प्रदर्शन कर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और बेअदबी की धारा के तहत केस दर्ज करने को कहा। एसपीसिटी मोहम्मद सरफराज आलम ने घटनास्थल का जायजा लिया।

युवक की पिटाई करते लोगों और प्रदर्शन करने वालों की वीडियो वायरल हो रही है। थाना त्रिपड़ी के इंचार्ज प्रदीप सिंह बाजवा ने बताया कि लोगों के मुताबिक युवक गुरुद्वारे में शराब पीकर दाखिल हुआ था। जिसे हिरासत में लिया गया है। अभी किसी ने कोई बयान दर्ज नहीं कराए हैं। युवक मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है और खाना खाने के लिए गुरुद्वारे में गया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -