होशियारपुर : कार और ई-रिक्शा चालक की टक्कर होने का मामला सामने आया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गई। हादसा टांडा में मियामी रोड पर हुआ। मिली जानकारी के अनुसार स्विफ्ट कार ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिलाओं की पहचान प्रिया देवी और नरेश कुमार के तौर पर हुई है।

जानकारी के अनुसार प्रिया देवी के सिर में 9 टांके लगे और बाजू में दो जगह प्लेट पड़ा है। घायल महिला नरेश कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपनी बहन प्रिया देवी के साथ किसी निजी काम से ई-रिक्शा में सवार थीं। इसी दौरान फ्लाईओवर के पास एक स्विफ्ट कार ने रिक्शे को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
जिसके बाद रिक्शा पलट गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों घायल महिलाओं को तुरंत टांडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई है। ।