लुधियाना : देर रात गिल नहर पुल उतरते समय कार चालक ने एक्टिवा सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि व्यक्ति कई फीट दूर जाकर गिरा। घायल व्यक्ति को राहगीर और आप नेता ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायल व्यक्ति का नाम विजय है। उसके पिता नरेश को भी राहगीरों ने सूचित कर सिविल अस्पताल बुला लिया। टक्कर मारने वाले व्यक्ति के साथी भी सिविल अस्पताल पहुंचे।
घायल विजय के पिता नरेश ने कहा कि स्ट्रेचर पर उसके बेटे को लेटा कर कार चालक सिविल अस्पताल के बाहर भाग रहा था। उसने शोर मचाकर उसे पकड़ लिया। नरेश के मुताबिक उसका बेटा ओसवाल कंपनी में पिछले 4 साल से काम करता है। बीते रात वह काम से वापस आ रहा था। गिल नहर पुल उतरते समय कार सवार ने उसे टक्कर मार दी। नरेश ने कहा कि उसके बेटे के सिर में काफी चोटें आई हैं। उसके तीन बेटे है। घायल विजय मंझला है।
विजय की पत्नी की मौत करीब 4 महीने पहले हुई है। उसके एक बेटा है। उधर फेट मारने वाले आप नेता ने कहा कि वह घायल व्यक्ति को अस्पताल खुद लेकर आया है। व्यक्ति को छोड़ कर भागने जैसी कोई बात नहीं है। इंसानियत के तौर पर वह परिवार के साथ खड़ा है। फिलहाल घायल व्यक्ति को देर रात ESI अस्पताल भेजा गया है। सिविल अस्पताल चौकी पुलिस ने थाना सदर अधीन पड़की पुलिस चौकी मराडो को सूचित कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है