Punjab Govt
HomePunjabLudhianaपंजाबः नेशनल हाईवे पर चलती गाड़ी बनी बर्निंग कार, मचा हड़कंप

पंजाबः नेशनल हाईवे पर चलती गाड़ी बनी बर्निंग कार, मचा हड़कंप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः खन्ना नेशनल हाईवे पर देर रात रोड पर बड़ी घटना होने का मामला सामने आया है। दरअसल, हाईवे पर चलती कार बर्निंग कार बन गई। देखते ही देखते कार को लगी आग भड़क गई और कार जलकर राख हो गई। हालांकि इस घटना के दौरान गनीमत यह रही कि कार चालक हादसे में बाल-बाल बच गया। वहीं कार चला रहे फौजी ने बताया कि आग लगने के दौरान उसने जल्दबाजी में बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

लेकिन इस हादसे में उसकी कार जलकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित ने घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी। मौके पहुंची दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार जलकर राख हो गई थी। खन्ना के वार्ड नंबर 14 के रहने वाले फौजी ने कहा कि कार को अचानक आग लग गई। उसने मुश्किल से अपनी जान बचाई। वह अंबाला से ड्यूटी कर घर वापस आ रहा था कि खन्ना पहुंचने से पहले रास्ते में हादसा हो गया। इस हादसे को लेकर पीड़ित सहित अन्य लोगों में हड़कंप मच गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -