Loading...
- Advertisement -
HomePunjabRaikotपंजाबः सुबह-सुबह इस इलाके में चली ताबड़तोड़ गोलियां, दहशत में लोग, 4...

पंजाबः सुबह-सुबह इस इलाके में चली ताबड़तोड़ गोलियां, दहशत में लोग, 4 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बठिंडाः गांव कोठा गुरु का में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति राइफल लेकर एक मकान की छत पर चढ़ गया और अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। सूत्रों से अनुसार हमलावार के द्वारा 30 से 35 राउंड फायर किए गए। इस दौरान हमलावार ने हर आने जाने वाले को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया। सूत्रों से जानकारी मिली है कि आरोपी ने चार लोगों को गोली मारी है। चारों जख्मी हो गए हैं और उनका उपचार प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पहुंची थाना दयालपुरा पुलिस को भी आरोपी ने नजदीक नहीं फटकने दिया। 

सूत्रों ने बताया कि आरोपी की किसी के साथ रंजिश होने कारण उसने ऐसा किया है। गांव कोठा गुरु का में अभी दहशत भरा माहौल बना हुआ है। लोग अपने अपने घरों में दुबके हुए है। कोई भी घर से बाहर नहीं निकल रहा। जिन लोगों ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने उन लोगों पर भी फायरिंग कर दी थी। जिस के चलते लोग भी भाग गए। पता चला है कि अब पुलिस की सीआईए टीमें मौके पर पहुंची है। सूत्रों ने बताया कि आरोपी की अपने चचेरे भाइयों के साथ रंजिश होने के कारण उसने ऐसा किया है।

सूत्रों के अनुसार गोली लगने से गुरशंट सिंह पुत्र काका सिंह और भोला सिंह पुत्र नारायण सिंह की मौत हो गई। वहीं कुलदीप सिंह पुत्र जैल सिंह घायल है। इसके बाद आरोपी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। लेकिन अभी तक इन तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गांव वालों ने बताया कि यह मामला कई दशक पुरानी दुश्मनी का है, जिसका नतीजा आज इतनी बड़ी घटना सामने आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक फायरिंग करने वाले युवक का नाम गुरशरण बताया जा रहा है। गांव के सूत्रों के अनुसार गोली चलाने वाले युवक के पास कई तरह के हथियार हैं। गांव के किसान नेता जसपाल सिंह कोठा गुरु ने बताया कि गांव गुरशांत सिंह की कुछ महीने पहले मौत हो जाने के कारण आज उनके घर पर पाठ होना था। इसके चलते बड़ी संख्या में गांव के लोग मौके पर पहुंचे थे।

उन्होंने बताया कि इसी बीच गुरशरण सिंह उर्फ ​​शरनी ने गुरशांत सिंह के घर की ओर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। उन्होंने बताया कि गोलीबारी इतनी तेज थी कि वह किसी को पास नहीं आने दे रहा था। उन्होंने कहा कि चर्चा है कि गोली लगने से दो लोग गिरे हैं, लेकिन उनकी स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि लगातार गोलियों की आवाज आ रही है। एक अन्य गांववासी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसके बाद युवक गुरशरण सिंह, जो अपने चौबारे के आगे कुर्सी पर बैठा था और चौबारे के अंदर चला गया। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page