लुधियानाः खन्ना में भादला के पास अहाते संचालक पर गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। गनीमत रही कि गोली अहाते के संचालक को लगने से बच गई। मिली जानकारी के अनुसार, राहुल नामक व्यक्ति देर रात भादला चौंक के पास अहाते पर आया। वहां शराब पीते समय अंडों को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद राहुल ने अपने भाई दिलीप को बुला लिया। दिलीप कार में वहां आया और आते ही लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। जिसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई। गोली अहाते के गेट से आर पार निकली। इस दौरान हमलावारों ने अहाते संचालक को बुरी तरह पीटा। जिसके बाद घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
घटना की शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और इरादा कत्ल केस दर्ज किया गया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी भी सामने आया। सीसीटीवी में दोनों पक्ष झगड़ा करते दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद राहुल का भाई दिलीप वहां आया। दिलीप ने आते ही लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चलाई। इसके साथ ही अहाते में तोड़फोड़ भी की गई। डीएसपी राजेश कुमार ने कहा कि सदर थाना इलाके की घटना है। इरादा कत्ल केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपी ट्रेस हो गए हैं। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। यह बात क्लीयर हो गई है कि जिससे गोली चलाई गई वो रिवाल्वर लाइसेंसी है।
Disclaimer: All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read carefully and Encounter India will not be responsible for any issue.