Punjab Govt AD
HomeHimachalपंजाबः पुलिस और गैंगस्टर में चली गोलियां, एक का एनकाउंटर, एक पुलिस...

पंजाबः पुलिस और गैंगस्टर में चली गोलियां, एक का एनकाउंटर, एक पुलिस कर्मी घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जीरकपुरः मोहाली के जीरकपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस और गैंगस्टरों में गोलियां चली है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में एक पुलिस कर्मी घायल हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक जवाबी फायरिंग में पुलिस ने विक्रम बराड़ की टीम ने एक गैंगस्टर का एनकाउंटर किया है। इस मुठभेड़ में गगनवीर उर्फ राजन नाम के व्यक्ति के के पैर में गोली लगी है। जिसे तुरन्त अस्पताल लेकर जाया गया, जहां पर उसका ईलाज चल रहा है। इस दौरान काबू किए गए बदमाश से पुलिस द्वारा अवैध हथियार भी बारमद किया गया है। पुलिस द्वारा 2-3 अन्य बदमाशों की तलाश लगातार जारी है। इस एरिया में पुलिस द्वारा लगातार सर्च अभियान जारी है। वहीं 2 बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गए। यह मुठभेड़ बलटाना में सुखना चौ के पास हुआ है।

बलटाना में पिछले दिनों कबाड़ी की दुकान पर गोली चलाने के मामले में इन तीनों आरोपियों की पुलिस को तलाश थी। पुलिस को जब उनकी सूचना मिली तो जीरकपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इन्होंने वहां से भागने की कोशिश की। इसके बाद जीरकपुर पुलिस ने इन पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान आरोपी को की टांग पर गोली लगी है। मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले कबाड़ी की दुकान में गोली चलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उस दौरान इस गैंगस्टर ने उस घटना को अंजाम दिया था। उक्त घटना में संतोष नामक युवक की गोली लगने से मौत हो गई थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -