Loading...
- Advertisement -
HomeChandigarhPunjab Budget Live: वित्त मंत्री का ऐलान सरकारी और निजी अस्पतालों में...

Punjab Budget Live: वित्त मंत्री का ऐलान सरकारी और निजी अस्पतालों में 10 लाख तक का कैशलेस होगा इलाज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रंगला पंजाब बनाएगी सरकार, राज्य भर बनेंगे 3 हजार इंडोर जिम

चंडीगढ़ः वित्तमंत्री हरपाल चीमा बजट पेश कर रहे हैं। वित्त मंत्री ने साल 2025-26 के लिए 2 लाख 36 हजार 80 करोड़ का किया बजट पेश किया। टैक्स राजस्व में सरकार को 14 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। इस साल के बजट की थीम बदलता पंजाब रखी गई है। ये पिछले तीन सालों में प्रदेश की बदली तस्वीर पेश करेगा। चीमा ने कहा कि मान सरकार ने आर्थिक पक्ष से कमजोर पंजाब को आर्थिक पक्ष पर मजबूत पंजाब बनाने का काम किया। देश में पंजाब प्रति व्यक्ति आय में 15वें स्थान पर पहुंचा। वित्त मंत्री ने कहा कि पंजाब में 347 ई बसें शुरू की जाएंगी। अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, जालंधर व सिविल बस डिपो का इंतजाम किया जाएगा। अमृतसर, लुधियाना के लोगों को अर्बन गवर्नेंस के लिए 300 करोड़ का बजट रखा गया है।

बजट में वित्त मंत्री ने कहा कि पंजाब में सभी को सभी को सेहत कार्ड जारी किया जाएगा, जिससे राज्य के सरकारी और निजी अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज हो सकेगा। पंजाब में बीमा में पांच लाख कवरेज को बढ़ाकर अब 10 लाख कर दिया है। सेहत बिना योजना के अंतर्गत पंजाब के 65 लाख परिवारों को कवर किया जाएगा। प्रदेश के परिवार अमीर व गरीब को इसका लाभ मिलेगा। हरपाल चीमा ने कहा कि हमारी सरकार ने 817 भ्रष्ट अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। अगले साल पंजाब में पहली ड्रग जनगणना होगी। सरकार 150 करोड़ रुपए नशा मुक्ति पर खर्च करेगी। इससे पहले चीमा ने सुबह अपने सरकारी आवास पर बजट की कॉपी साइन की। इसके बाद उन्होंने सीएम भगवंत मान के घर जाकर उनसे मुलाकात की।

हरपाल चीमा ने कहा कि युद्ध नशे के विरूद्व मुहिम शुरू की है। हमारी सरकार आने के बाद नशा तस्करों पर प्रहार हो रहा था। पिछले एक महीने से लगातार प्रयास किए जा जा रहे हैं। अगले साल पंजाब में पहली ड्रग जनगणना होगी। सरकार 2025-26 में 150 करोड़ नशा मुक्ति पर खर्च करेगी। गैंगस्टरों से निपटने के लिए सरकार एक्शन में है। इसलिए इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम को मजबूत करेंगे। इसका समय 30 मिनट से कम कर 8 मिनट किया जाएगा। ERV खरीदने के लिए 125 करोड़ रुपए व नए 112 कंट्रोल हेडक्वार्टर बनाने के लिए 153 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

हरपाल चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार खेल के क्षेत्र के लिए पहली बार मेगा स्पोटर्स ‘खेडदां पंजाब बदलता पंजाब’ शुरू करने जा रही है। इससे पंजाब खेलों के क्षेत्र में सुधरेगा। इसके तहत हर गांव में खेल मैदान व जिम बनाए जाएंगे। इनमें रनिंग ट्रैक, सोलर लाइट व अन्य सुविधाएं रहेंगी। इसमें सारी लोकप्रिय खेले शुरू करेंगे। पूरे पंजाब 3 हजार इंडोर जिम बनाएंगे। खेल के सेंटर एक्सीलैंस को सुधारेगी। इसके लिए सरकार ने 979 करोड़ का बजट दिया जाएगा। यह पंजाब के इतिहास में सबसे बड़ी राशि जारी की जा रही है। अब तक की सरकारों में सबसे ज्यादा राशि जारी की जा रही है।

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि 2 सालों में 12,581 गांवों के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा। ‘बदलते गांव, बदलता पंजाब’ मुहिम लागू की जाएगी। इसमें 5 योजनाएं होंगी। इसमें गांव के नालियों की सफाई, सीवरेज ट्रीटमेंट लगाना, खेल के मैदानों का निर्माण और स्ट्रीट लाइटें लगाना शामिल है। उन्होंने कहा कि यह काम सालों से नहीं किया गया, इसलिए 3,500 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। ग्रामीण सड़कों को बेहतर बनाया जाएगा और इसके लिए 2,873 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page