लुधियानाः जिले के किरपाल नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पैसों के लेन-देन को लेकर दो व्यापारियों में झड़प हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ईंटों से हमला करने और तेजधार हथियारों से हमला करने के आरोप लगाए है। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि घर के बाहर दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए अनिशा ने बताया कि 3 से 4 लोग घर में घुस गए और उन्होंने उन पर हमला कर दिया। पीड़िता ने बताया कि हादसे में उसके सिर पर चोट लगी है। पीड़िता का आरोप है कि हादसे में उसकी बेटी भी घायल हुई है।
अनीशा का कहना है कि उन्होंने दूसरे पक्ष से पैसे लेने थे, जिसको लेकर विवाद हुआ है। इस घटना में जमकर ईंट पत्थर चले। वहीं पीड़ित परिवार ने घटना की शिकायत चौंकी शिंगार सिनेमा की पुलिस को दे दी है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोहम्मद और अनिल नामक दोनों व्यापारी है। उन्होंने कहा कि दोनों में पैसों को लेन-देन को लेकर झड़प हुई है। इस हादसे में मोहम्मद के परिजन घायल हुए है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पार्टियां पंचायत के साथ वहां पर बैठी हुई है। वहीं पुलिस ने ईंट-पत्थर चलने के मामले को पुलिस ने माना है। उन्होंने कहा कि इस घटना की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।