Punjab Govt AD
HomePunjabLudhianaपंजाब : कार साइड करने को लेकर चले ईंट-पत्थर, देखें CCTV

पंजाब : कार साइड करने को लेकर चले ईंट-पत्थर, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना : भोरा कॉलोनी में 2 पड़ोसियों में कार साइड लगाने को लेकर झगड़ा हो गया। पुरानी रंजिश के कारण एक-दूसरे को दोनों पक्षों ने गालियां दीं। कुछ देर में मौके पर कुछ युवक पहुंचे और ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। पथराव होते देख लोग अपने घरों में छिप गए। इस दौरान एक बच्चे के चेहरे पर भी पत्थर लगा। वहीं, आरोपियों ने गली में खड़ी कारों के शीशे तोड़ दिए।

हालांकि इस दौरान कुछ लोगों ने हिम्मत कर आरोपी युवकों की वीडियो बना ली। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में पहले भी दो बार लड़ाई हो चुकी है। 

गली में खड़ी थीं 2 कार

जानकारी देते हुए भोरा कॉलोनी निवासी गुलशन कुमार सूद ने बताया कि तीसरी बार इलाके में खूनी झड़प हुई है। कई बार थाना में भी शिकायत दी है। इलाके की रहने वाली महिला और उसकी बेटी बाहर से कुछ युवकों को मोहल्ले में बुलाकर गुंडागर्दी करवाती हैं। बीते दिन दो कारें गली में खड़ी थीं, जहां से तीसरी कार को निकलना था। कार ड्राइवर ने उनसे कहा कि दोनों में से कोई भी एक कार थोड़ी आगे कर लें।

इसी बात को लेकर उन दोनों पड़ोसियों में झड़प हो गई। पीड़ित रिंका ने कहा कि कई बार वह थाने में शिकायतें दर्ज करवा चुका है, लेकिन कहीं उसकी सुनवाई नहीं हो रही। सरेआम युवकों ने ईंट-पत्थर चलाकर इलाके में दशहत फैलाई है।

बेटी से छेड़छाड़ करने का आरोप
उधर, दूसरे पक्ष की महिला ने कहा कि उनकी बेटी की मोहल्ले में बुटीक है। उनके पास कई महिलाओं और लड़कियों का आना-जाना लगा रहता है। पड़ोसी का बेटा वंश उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करता है। गली की नुक्कड़ पर लड़कों के झुंड बनाकर खड़ा रहता है। बीते दिन उसने पहले गालियां देकर बेटी पर हाथ डाला, जिस कारण इलाके में ये बवाल हुआ। थाना सलेम टाबरी के SHO हरजीत सिंह के मुताबिक दोनों पक्षों की शिकायत सुनने के बाद वीडियो और मौका देखकर मामले की जांच करवाई जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -