Punjab Govt AD
HomeHimachalपंजाब : मामूली विवाद को लेकर हुआ झगड़ा , बच्ची का फोड़ा...

पंजाब : मामूली विवाद को लेकर हुआ झगड़ा , बच्ची का फोड़ा सिर , देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहाली : मामूली बहस के बाद एक पड़ोसी द्वारा अपने दूसरे पड़ोसी के ऊपर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता स्वर्ण सिंह ने बताया कि उनके पड़ोसियों ने ईंट से उनकी लड़की पर हमला किया। जिससे उनकी लड़की जसप्रीत कौर बुरी तरह से जख्मी हो गई और उसे सिविल अस्पताल फेज 6 मैं भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई। जिसके बाद पुलिस को भी इस मामले में शिकायत दी गई।

लेकिन पुलिस द्वारा इस मामले में दोनों पक्षों के बीच हुए मामूली झगड़े को लेकर क्रॉस केस दर्ज किया है। जबकि घायल पक्ष का आरोप है कि उनकी बेटी के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। जिसके आधार पर पुलिस को उनके पड़ोसियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज करना चाहिए। लेकिन पुलिस ऐसा नहीं कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -