HomePunjabLudhianaपंजाबः कमरे से व्यक्ति का श+व बरामद, देखें वीडियो

पंजाबः कमरे से व्यक्ति का श+व बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः गोपाल नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां 7 दिन पहले लौटे प्रवासी व्यक्ति ने कमरे में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान 30 वर्षीय रामकरन के रूप में हुई है। परिवार का आरोप है उन्हें कर्जदार परेशान करते थे। इसी टेंशन में सुसाइड कर लिया। साथ ही वह लंबे समय से शराब पीने का आदी था। मरने से पहले युवक ने आखरी बार पिता को फोन कर पूछा था कि पापा आज सब्जी क्या बनाऊं। देर शाम जब पिता कमरे आया तो उसे बेटे का शव पंखे से लटकता मिला। 

जानकारी देते हुए मृतक रामकरन के भाई छोटक ने कहा कि उसका भाई शादीशुदा था। उसके 1 बेटी और 2 बेटे हैं। गांव में वह प्रेस चलाने का काम करता था। परिवार के सभी सदस्य काम पर गए थे। रामकरन के पिता रामशीश से फोन पर बातचीत हुई। पिता ने उसे बताया कि बेटी रेखा की शादी में जो बाइक दहेज में दिया था, उसकी किश्तें मांगने वाले तंग परेशान कर रहे है। इससे परेशान होकर वह शराब पीने लगा था। इसके बाद उसने पिता से पूछा कि सब्जी में क्या बनाऊं। पिता ने उससे कहा कि जो दिल करे बना लो। देर रात जब पिता कमरे पहुंचा तो रामकरन ने दरवाजा बंद किया था। उसे फोन किया तो फोन पर घंटी जाती रही लेकिन किसी ने अंदर से दरवाजा नहीं खोला।

पिता रामशीश ने तुरंत शोर मचाया। वह रोता हुआ लोगों से मदद मांगने गया। पुलिस और मकान मालिक की मौजूदगी में जब दरवाजा तोड़ा तो बेटे का शव फंदे से लटकता मिला। पिता रामाशीश मुताबिक कुछ लोग उसके बेटे को किश्तों के लिए भी तंग परेशान करते थे। फिलहाल चौकी शेरपुर की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद रामकरन का संस्कार करवा दिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -