Punjab Govt AD
HomePunjabMogaपंजाब : मामूली बात को लेकर 2 पक्षों में हुआ खूनी विवाद,...

पंजाब : मामूली बात को लेकर 2 पक्षों में हुआ खूनी विवाद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगा : गत रात अमृतसर रोड पर बने मसीह नगर में बने एक होटल के ठेकेदार और गली वालों के बीच गली का गेट बंद करने को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से एक दूसरे पर लाठी-डंडो और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। वही इस हमले में दोनों पक्षों के 4 लोग घायल हो गए। जिनमें 3 गली के रहने वाले है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। वही होटल के ठेकेदार का भी एक युवक घायल हो गया है। वहीं यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

वही मसीह नगर के रहने वाले मोहित कुमार और मोनिका रानी दोनो घायलों ने बताया की हमारी गली के बाहर गेट लगा हुआ है और यहां पर एक होटल भी बना हुआ है। जहां पर इस होटल में गलत काम होता है और हम गली का गेट बंद कर देते है। लेकिन वो गेट बंद नही करने देते। इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और हम पर उन्होंने हमला कर दिया। हमारे गली के 3 लोग जख्मी हुए है। वही मोहित ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा की पुलिस भी उनका साथ दे रही है।

वही दूसरी ओर होटल में काम करने वाले घायल अशोक कुमार ने बताया की वह होटल में काम कर रहा था की कुछ लोगों ने हमला कर दिया और उन्होंने शराब पी रखी थी। वही जांच अधिकारी पाल सिंह ने बताया की हम को 112 नंबर से फोन आया था की अमृतसर रोड पर मसीह नगर में गली के बाहर लगे गेट को बंद करने पर झगड़ा हो गया है। गली में एक रेस्टोरेंट पर यह हमला हुआ है। वही इस हमले में दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे है और सीसीटीवी भी देखी जा रही है। वही इनका आपसी समझोता होने की भी बात चल रही है। वही दोनों पक्षों के बयान लेकर अगली करवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -