Punjab Govt AD
HomePunjabAmritsarPunjab News : 2 पक्षों में हुआ खूनी विवाद, एक की मौत,...

Punjab News : 2 पक्षों में हुआ खूनी विवाद, एक की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जंडियाला गुरु : पुरानी रंजिश के चलते झगड़ा होने का मामला सामने आया है। इसी झगड़े के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह मामला विधानसभा क्षेत्र के निकट गांव खलहिरा से सामने आया है। पीड़ित परिवार ने कहा कि सरपंच के चुनावों के दौरान से दूसरा पक्ष रंजिश रख रहा था। उन्होंने बताया कि प्रकाश पर्व के दिन हमारे एक युवक से उनका झगड़ा हुआ था। गुरप्रीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते झगड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि पहले भी कई बार दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया।

गुरप्रीत सिहं ने बताया कि हरप्रीत सिंह ने मंगल सिंह पर गाड़ी चढ़ा दी। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई और घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। मृतक के बेटे ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे पिता खड़े थे। इसी दौरान हरप्रीत सिंह ने उन पर गाड़ी चढ़ा दी। पीड़ित परिवार ने बताया कि सुबह से ही थोड़ा बहुत झगड़ा चल रहा था और दूसरा पक्ष हमारे घर के बाहर आकर हम पर चिल्ला रहा था। जिसके बाद परिवार के बड़े-बुजुर्ग उन्हें समझाने गए थे। जिसके बाद शाम को हरप्रीत सिंह ने मंगल सिंह के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। जिसके बाद अस्पताल ले जाते समय मंगल सिंह की मौत हो गई।

पीड़ित परिवार ने पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई। जांच अधिकारी ने बताया कि मामूली बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है। इसी दौरान  मंगल सिंह की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और लगातार छापेमारी की जा रही है। कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -