अमृतसर: शहर के छोटा हरिपुरा इलाके मे उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया। जब पड़ोसियों के बीच टकराव हो गया। इस झगड़े मे एक युवक घायल हो गया । घायल युवक की पत्नी सिमरन ने कहा कि हमला करने वाले युवक नशा करने के आदि है। हमलावरों ने घर के बाहर जमकर गुंडागर्दी की गई। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की मांग की है।
दूसरे पक्ष का कहना है कि पहले उन पर हमला किया गया। जिसके बाद विवाद बड़ गया। वही प्रत्यक्षदर्शियो की माने तो इस झगड़े मे जमकर ईट-पत्थर चले। जिस कारण मोहल्ले मे कई लोगो का नुक्सान हुआ है। इस मामले मे जांच अधिकारी नरिंदर कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत मिली है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।