Punjab Govt AD
HomeHimachalपंजाबः फरार चल रहे बंबीहा गैंग के सदस्य बिल्ला ने किया सरेंडर

पंजाबः फरार चल रहे बंबीहा गैंग के सदस्य बिल्ला ने किया सरेंडर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फरीदकोटः 4 दिन पूर्व पुलिस की लापरवाही के चलते स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज व अस्पताल से फरार हुए बंबीहा गैंग का गुर्गा बिल्ला खुद ही पुलिस के समक्ष पेश हो गया। जिसके पश्चात बिल्ला को पुलिस द्वारा उपचार के लिए जीजीएसएमसीएच में फिर से दाखिल करवाया गया है। बीती 15 जुलाई की सुबह लगभग चार बजे स्थानीय जीजीएसएमसीएच में दाखिल बंबीहा गैंग का गुर्गा सुरिंदरपाल सिंह बिल्ला फरार हो गया था। जिसके पश्चात जिला पुलिस द्वारा टीम बना कर उसकी तलाश की जा रही थी। इसी संबंध में पुलिस उसके पारिवारिक सदस्यों के संपर्क में भी थी।

पुलिस द्वारा उसके पारिवारिक सदस्यों को बताया गया था कि उसके पैर में गोली लगी है और उसका उपचार आवश्यक है और उपचार न होने की सूरत में पैर भी काटना पड़ सकता है। जिसके चलते फरार आरोपी बिल्ला जैसे ही कोटकपूरा में अपने जानकार बाबा लखवीर सिंह के पास पहुंचा तो उनके द्वारा परिवार के साथ संपर्क करके उसे पुलिस के समक्ष पेश कर दिया गया। जिसके पश्चात पुलिस द्वारा उसे उपचार के लिए जीजीएसएमसीएच में एक बार फिर से दाखिल करवा दिया गया है।

बिल्ला को सीआईए स्टाफ द्वारा 10 जुलाई को ही एक मुठभेड़ के पश्चात गिरफ्तार किया गया था और इसी दौरान उसके पैर में गोली लगी थी। जिसके उपचार के लिए ही उसे जीजीएसएमसीएच में दाखिल करवाया गया था। उक्त आरोपित सुरिंदरपाल बिल्ला जैतो में एक व्यापारी से रंगदारी मांगने तथा उसके पश्चात दिनदहाड़े अपने साथियों के साथ जैतो के रामलीला ग्राउंड में हवाई फायर करके फरार होने के मामले में जिला पुलिस को वांछित था। जिसके चलते सूचना के आधार पर सीआइए स्टाफ ने उसे उसके एक साथ सहित गिरफ्तार किया था।

गौरतलब है कि बिल्ला के फरार होने के पश्चात जिला पुलिस ने उस समय ड्यूटी पर तैनात एएसआई नानक चंद, कांस्टेबल गुरतेज सिंह, होमगार्ड हरजिंदर सिंह, होमगार्ड हरपाल सिंह व होमगार्ड राजिंदर सिंह के खिलाफ ड्यूटी में लापरवाही बरतने का मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी थी। आरोपी बिल्ला की माता कुलविंदर कौर ने बताया कि वे गरीब मजदूर परिवार से हैं और उनके बेटे ने गलती की है। इसलिए ही जैसे ही उन्हें पता चला उन्होंने अपने बेटे को पुलिस के समक्ष पेश कर दिया। इस संबंध में डीएसपी शमशेर सिंह गिल ने बताया कि हालांकि पुलिस टीम बिल्ला को तलाश कर रही थी लेकिन अब बिल्ला स्वयं ही बाबा लखवीर सिंह के माध्यम से पेश हुआ है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -