HomePunjabTarn Taranपंजाबः बाइक सवारों ने ईंटों से किया कार पर हमला, एक लाख...

पंजाबः बाइक सवारों ने ईंटों से किया कार पर हमला, एक लाख रुपए लेकर हुए फरार, देखें CCTV 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पठानकोट/अनमोलः शहर में लूटपाट और क्राइम की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं जिले में सरेआम गुंडागर्दी की घटना देखने मिली। जहां मामूली बात को लेकर 3 बाइक सवारों ने गुस्से में आकर कार के सारे शीशे ईंट मारकर तोड़ दिए। इस दौरान कार मालिक ने आरोप लगाया है कि हमलावर गाड़ी में रखे करीब एक लाख रुपये निकलाकर ले गए है। कार मालिक ने आरोप लगाए है कि उसके साथ भी बाइक सवारों ने मारपीट की। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे बाइक सवार युवक ईंट मारकर गाड़ी के शीशे तोड़ रहे है।

मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित समीर मट्टू ने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश से सैली रोड पर अपनी गाड़ी का काम करवाने के लिए आए हुए थे। इसी दौरान उनकी एक बुलेट सवार 3 युवकों से किसी उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद युवकों ने समीर पर हमला करना शुरू कर दिया। समीर ने बताया कि बाइक सवार युवकों ने उनकी गाड़ी के ईंट से हमला कर सारे शीशे तोड़ दिए। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। वहीं एसएचओ मनदीप सलगोत्रा ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -