पंजाब,(लुधियाना) : जगराओं में रात के समय अपने दमाद संग सैर कर के वापिस आ रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग व्यक्ति उछल कर सड़क की दूसरी तरफ जाकर गिरा। इस हादसे में बुजुर्ग के सिर पर गंभीर चोटें आई, जिसके कारण बुजुर्ग बेहोश हो गया। घायल बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचा गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान कुलदीप सिंह के तौर पर हुई है।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी बाइक चालक पर मामला दर्ज कर लिया। आरोपी की पहचान सुनील कुमार निवासी गांव कुलार के तौर पर हुई है। इस मामले सबंधी जानकारी देते हुए थाना सुधार के एएसआई हरप्रीत सिंह ने बताया कि पीड़ित रूपिंदर सिंह निवासी गांव गिल ने पुलिस को दर्ज करवाई।
शिकायत में बताया कि वह अपने ससुर के साथ सैर कर के घर वापिस आ रहा था। जब वह ब्लाक रोड से थोड़ा पीछे थे, तो इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसके ससुर को टक्कर मार दी। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।
