लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में देर रात बाइक सवार युवक ही खंबे से टकरा गया। जिस कारण उसकी मौत हो गई। युवक के पीछे स्विफ्ट कार और बाइक पर कुछ अज्ञात लुटेरे लग गए। खुद का बचाव करने के लिए जब उसने बाइक दौड़ाया तो वह खंबे से जा टकराया। उसके साथ बाइक पर बैठे उसके दोस्त के गंभीर चोट आई। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। घटना स्थल की वीडियो भी सामने आई है।
पंजाब : खंबे से टकराने से बाइक सवार की मौ+त, CCTV#BREAKING_NEWS #ViralVideos #accident #bikeaccident #Death #Chennai #Mammootty #viralnews #encounternews pic.twitter.com/Q05gHGk374
— Encounter News (@Encounter_India) May 13, 2024
मरने वाले का नाम दिनेश कुमार है। जो कारपेंटर का काम करता है। देर रात दिनेश अपने दोस्तों के साथ एसआरएस सिनेमा से मूवी देख कर वापिस घर जा रहा था। उसके साथ एक स्कूटी पर उसके दो दोस्त भी थी। दिनेश के साथी भूपिंद्र ने पुलिस को बताया कि वह मोहल्ला गोबिंद नगर न्यू शिमलापुरी का रहने वाला है। मुल्लांपुर के विला रिजोर्ट में वह विसकी बार चलाता है। उसने बताया कि बीते रात वह दिनेश, निखिल और रोहित के साथ फिल्म देखने गया था। फिल्म देख कर रात करीब 1 बजे वह वापिस घर जा रहे थे। इस दौरान दिनेश की बाइक पर उसके साथ निखिल बैठा था। एक्टिवा वह खुद चला रहा था उसके पीछे रोहित सैणी बैठा था।
करीब सवा 1 बजे वह ढोलेवाल नजदीक थाना डिवीजन नंबर 6 के पास पहुंचे तो 3 अज्ञात युवक सड़क पर खड़े थे। वहीं सड़क के दूसरी तरफ करीब 5 से 6 युवक मौजूद थे। उन युवकों ने उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन वह रुके नहीं। उन लोगों ने उनके पीछे स्विफ्ट कार लगा दी। कुछ युवक कार से बेसबाल के डंडा निकाल कर मारने की कोशिश कर रहे थे। मिल्ट्री गेट के पास आकर बदमाशों ने रुकने के लिए आवाज भी लगाई। अज्ञात युवक पीछे लग जाने के कारण शेरपुर चौक से उन्होंने बाइक रांग साइड ही भगाई।
भूपिंद्र मुताबिक जैसे ही उन्होंने अपना बचाव करने के लिए बाइक और एक्टिवा डाबा रोड की तरफ घुमाया तो बदमाश कार और बाइकों पर उनके पीछे लग गए। कार से एक युवक ने दिनेश पर बेसबाल के डंडे से वार करने की भी कोशिश की। बदमाशों ने बाइक का जानबूझ कर एक्सीडेंट किया। बाइक का संतुलन बिगड़ने के कारण दिनेश का बाइक खंबे से टकरा गया। भूपिंद्र ने कहा कि वह रोहित सैणी के साथ पीछे आ रहा था। दिनेश और निखिल खून से लथपथ जमीन पर गिरे थे। प्राइवेट कार की मदद से मोहन दाई अस्पताल लेकर गए लेकिन डाक्टरों ने दिनेश को मृतक करार दिया। जबकि निखिल की हालत नाजुक है। फिलहाल थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने IPC की धारा 304,337,338,427 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दिनेश के शव का पोस्टमाटर्म करवा परिवार ने शव का संस्कार कर दिया है।
