अबोहर : काउंटर इंटेलिजेंस सब यूनिट देर रात एक बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान उनकी टीम ने गोबिंदगढ़ टी प्वाइंट से 3 युवकों को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ फाजिल्का के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एएसआई जोगिंदर सिंह अपनी टीम के साथ देर रात मालोट रोड स्थित गोबिंदगढ़ टी प्वाइंट के पास पेट्रोलिंग कर रहे थे, तभी बाइक सवार तीन युवक संदिग्ध हालत में बस स्टैंड के पास खड़े हो गए और पुलिस टीम को देखकर घबरा गए।
जिसके बाद उक्त युवक भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पूछताछ दौरान आरोपियों की पहचान लवीश पुत्र रविंदर पाल निवासी कृष्णा नगर गली नंबर 4 मलोट, जितिंदर उर्फ काला पुत्र मल सिंह गांव कोठे ठगनियां फाजिल्का और कुलविंदर उर्फ किंदू पुत्र किशन सिंह निवासी बहिकखास, फाजिल्का के रूप में हुई है। इन तीनों युवकों की तलाशी लेने पर इनके पास से 315 बोर के 2 देसी पिस्टल व 32 बोर की एक पिस्टल, 2 मैगजीन व 7 जिंदा कारतूस बरामद हुए।
