HomeHimachalपंजाबः पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 5869 घरों की ली तालाशी, 322 लोगों...

पंजाबः पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 5869 घरों की ली तालाशी, 322 लोगों को किया राउंडअप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश और असामाजिक तत्वों के खिलाफ गुरुवार को राज्य के विभिन्न शहरों और कस्बों के बाहरी इलाकों में स्थित कॉलोनियों की घेराबंदी कर पंजाब पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। पांच घंटे तक पुलिस ने 866 से अधिक कॉलोनियों के 5869 घरों की जांच की। ऑपरेशन में 322 संदिग्ध व्यक्तियों को राउंडअप किया गया है। उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई, जबकि पुलिस ने चार एफआईआर भी दर्ज की हैं। इस दौरान 2.25 लाख रुपये ड्रग मनी, 66.5 ग्राम हेरोइन और 11 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि इस ऑपरेशन के नतीजे काफी अच्छे रहे हैं।

पुलिस की कोशिश यही रही कि किसी भी व्यक्ति को बिना वजह से परेशानी न उठानी पड़े। पंजाब पुलिस का यह ऑपरेशन राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक चला। इस दौरान 2500 पुलिस कर्मियों की 250 से अधिक टीमों को शामिल किया था। पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेने के साथ ही किराये के मकान में रहने वाले किरायेदारों की वेरिफिकेशन भी की। यह ऑपरेशन सीपी/एसएसपी की अगुवाई में चला।

विशेष पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया इस ऑपरेशन का उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसना और लोगों के अंदर विश्वास पैदा करना था। इसमें पुलिस पूरी तरह से कामयाब रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के ऑपरेशन भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -