अमृतसरः पंजाब में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला-बदला सा दिखा। जहां लोगों को जाती हुई सर्दी में एक बार फिर ठंडा का एहसास हुआ। वहीं पंजाब के अमृतसर में हुई बारिश के साथ-साथ भारी ओलावृष्टि देखने को मिली। जिसके बाद अमृतसर की ज्यादातर सड़कों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। जिसकी तसवीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
अमृतसर के एयरपोर्ट रोड पर बर्फबारी का नजारा ले रहे लोगों ने बताया कि अकसर ही ऐसी बर्फबारी का नजारा लेने के लिए वह शिमला और जम्मू इलाकों में जाते थे, लेकिन अब बर्फबारी का नजारा उन्हें अमृतसर में देखने को मिला है। कुछ राहगीरों ने बताया कि वह एयरपोर्ट से गुजर रहे थे, देखा कि पूरी रोड बर्फ के साथ ढकी हुई थी। जिसके बाद उन्होंने खूब बर्फबारी का नाजारा लिया।
