Punjab Govt Advertisement
HomePunjabLudhianaपंजाब: वायरल ऑडियो के मामले में रवनीत बिट्टू पर बरसे बैंस, किए...

पंजाब: वायरल ऑडियो के मामले में रवनीत बिट्टू पर बरसे बैंस, किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना: कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस द्वारा भाजपा उम्मीदवार रवनीत बिट्टू की एक ऑडियो सोशल मीडिया के जारिए जारी की गई है। बैंस का दावा है कि ऑडियो में आवाज भाजपा उम्मीदवार सांसद रवनीत सिंह बिट्टू की है। वह कांग्रेस के सीनियर नेताओं सहित भाजपा के सीनियर नेताओं और PM मोदी के बारे अपशब्द कह रहे हैं।

हालांकि, एनकाउंटर न्यूज़ इस ऑडियो रिकार्डिंग की पुष्टि नहीं करता है। वहीं वायरल हुई ऑडियो को लेकर आज रवनीत बिट्टू ने मीडिया से बातचीत की और इसे फेक बताया। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर उन्होंने  आईटी सेल को शिकायत दे दी है जो कि मामले की जांच कर रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर बैंस इस वायरल ऑडियो को लेकर सोशल मीडिया पेज पर लाइव हुए और उन्होंने ऑडियो को लेकर कई अहम खुलासे किए। बैंस ने रवनीत बिट्टू को लेकर कहा कि वह कांग्रेस को तो गालियां दे ही रहे हैं इस ऑडियो में वह भाजपा पर भी जमकर निशाना साध रहे हैं। बिट्टू पर निशाना साधते हुए बैंस ने कहा कि अगर वे भाजपा में शामिल होते, तो वह पाक पवित्र हो जाते।

जबकि भाजपा में शामिल नहीं हुई तो उन पर बलात्कारी, बिजली चोरी जैसे कई इल्जाम लगाए जा रहे हैं। बैंस मैं आगे कहा कि बिट्टू की इस करतूत के बारे में लोगों को पता होना चाहिए कि वह भाजपा में शामिल होकर उनका क्यों बुरा भला कह रहे हैं। बैंस ने कहा कि उसे ऑडियो में बिट्टू उनकी काफी मिन्नतें कर रहे हैं कि वह इस चुनाव में उनकी मदद कर दें। 

इस दौरान बिट्टू पर निशाना साधते हुए बैंस ने कहा कि जिस महिला के बलात्कारी के मामले में उनके राजनीतिक करियर को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। वह दावे के साथ कह सकते हैं कि उनके ऊपर बलात्कार के झूठे आरोप लगाए गए हैं। बैंस ने कहा कि अगर उनका उस औरत के साथ कोई संबंध होता तो उसके पास कोई मैसेज या कोई ऐसा सबूत हो तो होगा जिसे वह सबके सामने पेश कर सके। 

उन्होंने कहा कि महिला के पास कोई ऑडियो कोई वीडियो कुछ तो सबूत हो। बैंस ने कहा कि इस मामले को लेकर उन्होंने बिट्टू को कई मैसेज भी भेजे कि जो यह बलात्कारी मामले को लेकर राजनीति कर रहे हैं वह ठीक नहीं है। बैंस ने कहा कि इसके बावजूद बिट्टू अपनी इन हरकतों से बाज नहीं आए। बैंस ने कहा कि बिट्टू ने उन्हें पद का कई बार लालच भी दिया। 

बैंस का कहना है कि बिट्टू ने उन्हें Y प्लस सिक्योरिटी का भी लालच दिया। बैंस ने कहा कि बिट्टू और उनका यूएसए वाला दोस्त जेपी खेड़ा साथ बातचीत का  ऑडियो भी उनके पास मौजूद है। इसी के साथ अमित शाह को लेकर जो बातचीत हुई वह भी ऑडियो उन्होंने अपने पास रखी हुई है। जिसमें अमित शाह से मीटिंग तक करवाने की बात बिट्टू कह रहे हैं।

बैंस ने बिट्टू से सवाल किया कि जब पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली पर विदेशी लड़की से रेप के आरोप लगे थे। तो क्या गुरकीरत को काला पानी की सजा के लिए पानी भेजा था। बैंस ने कहा है कि आज यदि मैं भाजपा में नहीं गया, तो बिट्टू मेरी बदनामी कर रहे है।  बिट्टू कहीं भी इस ऑडियो को चेक करवा सकते हैं। यदि आवाज उनकी नहीं है या ऑडियो गलत हुई तो मुझ पर बिट्टू मामला दर्ज करवा सकते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -