HomePunjabLudhianaपंजाबः हलवाई और उसके साथियों पर हमलावारों ने किया सूए से हमला,...

पंजाबः हलवाई और उसके साथियों पर हमलावारों ने किया सूए से हमला, 4 घायल देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः हैबोवाल इलाके हलवाई और उसके साथियों पर कुछ बदमाशों ने तेजधार हथियार और सुए से हमला कर दिया, घटना देर रात की है। बदमाशों ने सिर और गाल पर सुए मारे हैं। दरअसल, हलवाई का पड़ोसी उसके साथ वाले कमरे में किराए पर रहता है। देर रात वह शराब के नशे में धुत होकर आया और वेहड़े में सभी को गालियां देने लगा। उसे उन्होंने समझाया, लेकिन कुछ देर बाद वह कुछ बदमाशों को साथ लाया और तेजधार हथियारों से मारपीट करने लगा। हमला में 4 लोग घायल हैं। घायलों की पहचान विनोद राम, विजय, मनोज और बोधराम के रूप में हुई है।

जानकारी देते हुए विनोद राम ने कहा कि वह चंद्र नगर में किराए पर कमरा लेकर रहता है। होली का त्योहार होने के कारण वह अपने दोस्तों के साथ मनोरंजन कर रहा था। पड़ोसी रामू कमरे के सामने रहता है, उसने उनसे गाली गलौज की। उसे जब गाली न देने के लिए समझाया गया तो उसने भानू नाम के व्यक्ति के साथ मिलकर कुछ गुंडे उनके कमरे में भेजे। उन लोगों ने जमकर मारपीट की। उन्होंने सिर और चेहरे पर सूए से वार किए हैं। विनोद राम ने कहा कि मेडिकल करवाकर वह इस मामले में तुरंत थाना हैबोवाल में शिकायत दर्ज करवाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -