HomePunjabPhagwaraपंजाब : हमलावरों ने तेजधार हथियारों से व्यक्ति पर किया हमला,...

पंजाब : हमलावरों ने तेजधार हथियारों से व्यक्ति पर किया हमला, 10 पर मामला दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कपूरथला : थाना कबीरपुर पुलिस ने गांव बाऊपुर जदीद में तेजधार हथियारों व डंडों से हमला कर एक व्यक्ति को गंभीर रुप से घायल करने के आरोप में 6 अज्ञात समेत 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सुखदेव सिंह निवासी बाऊपुर जदीद ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। 26 दिसंबर को वह अपने घर लौट रहा था। जब वह गांव बाऊपुर जदीद के समीप आटा चक्की के समीप पहुंचा तो वहां पर पहले से ही बिकर सिंह, काला, रछपाल सिंह व गुरविंदर सिंह सभी निवासी गांव लक्खवरिया अपने 5/6 अज्ञात साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर खड़े थे। उक्त लोगों ने उसकी गाड़ी को रोक लिया।

सभी हमलावरों के पास तेजधार दातर व डंडे पकड़े हुए थे। जिसके बाद हमलावरों ने मुझे गाड़ी से बाहर निकाला और तेजधार दातरों व डंडों से पीटना शुरु कर दिया। जिस कारण वह घायल हो गया। पुलिस ने घायलों के ब्यानों व अस्पताल की एमएलआर रिपोर्ट के आधार पर 6 अज्ञात समेत 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जिसमें से एक आरोपी रछपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -