HomePunjabLudhianaपंजाबः हमलावर ने IT कमिशनर के पिता पर रॉड से किया हमला 

पंजाबः हमलावर ने IT कमिशनर के पिता पर रॉड से किया हमला 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः थाना माडल टाउन के अधीन आते इलाके में कलकत्ता के इनकम टैक्स कमिश्नर के पिता पर पड़ोसी ने हमला कर दिया। घायल व्यक्ति की पहचान जोगिंद्र सिंह बिंद्रा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक यह हमला उनके पड़ोसी ने किया है। पीड़ित के अनुसार हमलावार बिंद्रा का 40 साल पहले एक स्टूडेंट रहा है और अभी कुछ समय पहले ही वह विदेश से वापस आया है। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई। थाना माडल टाउन की पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।

जानकारी देते हुए घायल जोगिंद्र सिंह बिंद्रा ने कहा कि हमलावर का नाम कुलबीर सिंह है। वह पहले कालेज में पढ़ाते थे। करीब 40 साल पहले कुलबीर उनके पास पढ़ता था। विदेश से वापस आने के बाद वह किसी न किसी बहाने से उनके साथ झगड़ा करता है। बिंद्रा के मुताबिक कुलबीर ने उस पर लोहे की राड से हमला किया है। धक्का देकर बदमाश ने उसे जमीन पर गिरा दिया और उनकी पगड़ी तक उतर गई।

कुलबीर ने उसके हाथ पर राड मारी। घायल अवस्था में वह पत्नी सहित सिविल अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उनका मेडिकल करके हाथ में टांके लगा दिए हैं। जोगिंद्र मुताबिक उनका एक बेटा कलकत्ता में इनकम टैक्स कमिश्नर है और दूसरा बेटा बठिंडा में चीफ इंजीनियर है। उन्होंने अपने बेटों को भी घटना की जानकारी दी है।

जोगिंद्र ने कहा कि कुछ महीने पहले भी कुलबीर ने उनके घर आकर वाहनों की तोड़फोड़ की थी। उस मामले में भी उन्होंने थाना में शिकायत लिखवाई थी। जिसके बाद अब कुलबीर उनसे रंजिश रखने लगा है। उधर, थाना माडल टाउन की पुलिस मुताबिक आरोपी कुलबीर को आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने के कारण फिलहाल हिरासत में रखा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -