HomePunjabLudhianaPunjab News : फोन पर बात करते समय एथलेटिक की हुई...

Punjab News : फोन पर बात करते समय एथलेटिक की हुई मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना : गुरु नानक स्टेडियम से एथलेटिक की मौत का वीडियो सामने आया है। जिसमें एक एथलेटिक की कुछ सेकेंड्स में हार्ट अटैक होते ही मौत हो जाती है।मृतक की पहचान वरिंदर सिंह(54) के तौर पर हुई है। यह घटना देर शाम की है। जानकारी के मुताबिक वरिंदर की बेटी विदेश में डाक्टर की पढ़ाई कर रही है और बेटा जालंधर में इंजीनियर है। वरिंदर खुद एक प्राइवेट कंपनी में HR है। खेडां वतन पंजाब दियां सिजन-3 में जालंधर के एथलीट वरिंदर भाग लेने आए थे, जिनकी अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक गेम अपने दूसरे चरण में थी, जिस समय यह हादसा हुआ। सोमवार को लुधियाना सहित पंजाब के पांच जिलों में शुरू हुए और इसमें एथलेटिक्स, बेसबॉल, किकबॉक्सिंग और लॉन टेनिस जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।


ये कार्यक्रम गुरु नानक स्टेडियम, मल्टीपर्पज हॉल, गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल, गिल और जस्सोवाल में हार्वेस्ट लॉन टेनिस अकादमी में आयोजित किए जा रहे हैं। वरिंदर जो सुबह लुधियाना आए थे, ने लंबी कूद मुकाबले में भाग लिया। कोच बिक्रमजीत सिंह के अनुसार वरिंदर को दिल का दौरा पड़ने के समय वह मैदान पर मौजूद थे। वरिंदर ने दोपहर 3 बजे तक अपनी गेम पूरी कर ली थी, लेकिन अन्य एथलीटों को देख रहे थे। शाम 5:30 बजे अचानक अटैक के कारण मैदान पर गिर पड़े। वह अपने किसी दोस्त के फोन पर बात कर रहे थे। फोन जेब में डाला जिसके तुरंत बाद वह जमीन पर गिर गए।

एथलेटिक्स कोच संजीव ने बताया कि वह उस समय मैदान पर मौजूद थे। वरिंदर जब दूसरे प्रतिभागियों को देख रहे थे, तभी उन्हें अटैक आया और मौत हो गई। मेडिकल टीम ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। कोच बिक्रमजीत ने बताया कि वरिंदर खेलों में नियमित रूप से भाग लेते थे और पिछले साल भी उन्होंने इसमें हिस्सा लिया था। वह अपने दोस्तों के साथ आए थे, जिन्होंने उनके परिवार को फोन करके उनकी हालत के बारे में बताया। वरिंदर की पत्नी और बेटा उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने घर जालंधर ले गए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -