Punjab Govt
HomePunjabAmritsarPunjab: SHO पर हुए हमले का मुख्य दोषी फौजी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab: SHO पर हुए हमले का मुख्य दोषी फौजी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः गांव गांव मुद्दल में दो पक्षों में झगड़ा होने की थाना प्रभारी को देर रात सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची थाना प्रभारी पर बदमाशों ने हमला कर दिया। घायल महिला एसएचओ को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए मुख्य दोषी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।

मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरप्रीत सिंह मंडेर ने बताया कि गांव मुद्दल के पेट्रोल पंप के पास दो पार्टियों की झगड़े के की सूचना पर पहुंची थाना प्रभारी अमनजोत कौर पर बदमाशों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया था। पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी सुखजीत सिंह फौजी को अरेस्ट कर लिया है। सुखजीत आर्मी में जवान है और छुट्‌टी पर आया हुआ था। पुलिस ने थाना वेकरा में 55 नंबर एफआईआर धाराओं 109, 121, 351, 132, 221, 191 BNS के तहत दर्ज की हैं। दो पार्टियों में जो आपस में झगड़ा हुआ था, उस मामले में भी अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना अमृतसर के वेरका थाने के अंतर्गत आने वाले गांव मुद्दल की है। बीती रात गांव मुद्दल में दो गुटों में झगड़ा हो गया। जिसकी सूचना वेरका थाने को भेजी गई। वेरका थाने के एसएचओ ए.के. सोही मौके पर पहुंचीं। रात का समय होने के कारण वह वर्दी में नहीं थीं। इस दौरान एक गुट ने एसएचओ पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार हमला करने वाले बदमाशों ने दातर के साथ महिला एसएचओ एके सोही पर हमला किया। दातर उनके कान पर लगी। जिसके बाद वे गंभीर घायल हो गई। मौके पर साथ पहुंची पुलिस ने तुरंत उन्हें उठाया और अमनदीप अस्पताल ले गए। जहां उनका उपचार चल रहा है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -