मोगाः आढ़ती एसोसिएशन ने केंद्र सरकार और अडानी सेलो प्लांट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस दौरान आढ़ती एसोसिएशन ने 3 दिवसीय हड़ताल शुरू की है। मामले की जानकारी देते हुए आढ़ती एसोसिएशन ने प्रवक्ता ने बताया कि अडानी सेलो का गोदाम जिले में केंद्र सरकार के द्वारा बनाया गया है। उनका कहना है कि अडानी सेलो का गोदाम यहां पर 10 साल पहले बना था। एसोसिएशन के प्रवक्ता ने कहा जब गोदाम यहां पर बना था तब उन्होंने कहा था कि जमींनदारों से सीधे माल को अडानी सेलो में पहुंचाने के लिए कहा गया था।
उनका कहना है कि उस दौरान कहा गया था कि जिसकी पेमेंट जमींनदारों और आढ़तियों को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अप्रैल में गेंहू अडानी सेलो में भेजी गई है, लेकिन उसकी बकाया राशि अभी तक जमींनदारों और आढ़तियों को नहीं दी गई। जिसके रोष में केंद्र और अडानी सेलो के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 3 दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है। उनका आरोप है कि 4 माह हो गए लेकिन इस मामले को लेकर अधिकारियों से बात की गई तो उनका कहना है कि उनके पास ऊपर से कोई चिट्ठी नहीं मिली है। वहीं आढ़तियों का कहना है कि अगर हमारी सुनवाई ना हुई तो प्रदर्शन को ओर तेज किया जाएगा। आढ़तियों का कहना है कि अगर सरकार ने उनकी मांग पूरी नहीं की और उनका करीब साढ़े 3 करोड़ रुपया कमिशन का नहीं दिया तो 1 अक्तूबर से पंजाब भर का प्रदर्शन मोगा में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब की मोगा और हरियाणा की दान मंडी सहित 2 ईएसआई मंडिया है, जिनको अभी तक कमीशन नहीं दिया गया है।