मोगा : नगर निगम के कुछ कर्मचारी एक प्लाट में अवैध तौर पर हो रही डेमोलेशन को हटाने के लिए वहां पर गए। वहां पर प्लाट मालिक और इनके बीच झगड़ा हो गया। नगर निगम के कर्मचारी पीला पंजा लेकर आए तो उसका विरोध हुआ। घटना के बारे में जानकारी देते हुए नगर निगम के कर्मचारी ने बताया की कई जगह पर अवैध तौर पर कलोनियां काटी जा रही है। जब जब नगर निगम को उनके बारे में जानकारी मिलती है, तो वहां पर नगर निगम करवाई करता है।
इसी कड़ी के तहत हमे यहां पर पता चला की यहां पर भी प्लाट में अवैध तौर पर डेमोलेशन की जा रही है। हम इसको रोकने के लिए यहां आए थे, तो यहाँ पर प्लाट के मालिक ने विघन डाला है। मालिक की और से छोटी छोटी प्लाट और दुकानें काट कर बेचीं जा रही है, जो गलत है। उसकी परवानगी नहीं ली गई थी। वही प्लाट के मालिक की और से विघन डाला गया, हमें कार्रवाई रोकनी पड़ी। वही जो हमारे साथ इन्होंने तू तू में में की है उसकी कार्रवाई की जाएगी।
प्लाट मालिक ने बताया कि में कानून के दायरे में रह कर काम कर रहा हूं और में अपने प्लाट के लिए रास्ता बना रहा था। नगर निगम से मंजूरी लेकर अपनी बिल्डिंग बनाई। भले वो चार मंजिला या दो मंजिला हो। में यहां पर अपने प्लाट के लिए रास्ता बना रहा था कि नगर निगम के कर्मचारियों ने मेरा नुकसान कर दिया। मेंने कोई अवैध तौर पर काम नहीं किया।
